Breaking News

बिल्सी: श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र उपलब्ध

Spread the love

बिल्सी। श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र अब विद्यालय में प्राप्त हो गए हैं। विद्यालय प्रशासन ने संबंधित छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि वे प्रत्येक कार्य दिवस में विद्यालय में उपस्थित होकर अपने प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
प्रधानाचार्य डॉ. रोहतास कुमार ने बताया कि प्रवेश पत्र वितरण की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से की जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने छात्रों से अपील की कि प्रवेश पत्र लेते समय अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारियों की जांच अवश्य करें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत विद्यालय प्रशासन को सूचित करें।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों से समय पर प्रवेश पत्र प्राप्त कर परीक्षा की तैयारी में जुटने का आग्रह किया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …