Breaking News

बिल्सी: बीएलओ बैठक में मतदाता सूची के शुद्धिकरण पर जोर

Spread the love

बिल्सी। सोमवार को मुजरिया स्थित कृषि इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह ने की। इस दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे एसआईआर अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपजिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाता सूची में लंबे समय से चली आ रही तकनीकी एवं तथ्यात्मक विसंगतियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता को नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने अथवा मतदान के समय किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल कड़ी है और इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस मौके पर नायब तहसीलदार मोहित कुमार राठी भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!