Breaking News

बिल्सी: प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर में 25 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण

Spread the love

बिल्सी। सोमवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 25 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए आवश्यक परामर्श दिया गया।
शिविर में महिलाओं की सामान्य जांच के साथ ही हीमोग्लोबिन, रक्तचाप आदि की भी जाँच की गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जयश्री शर्मा ने महिलाओं को विशेष रूप से पोषण पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि गर्भधारण के बाद महिलाओं में खून की कमी अक्सर हो जाती है, जिससे कमजोरी, चक्कर और अन्य स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। इस स्थिति से बचने के लिए उन्होंने पालक, गाजर, मूली, पनीर सहित आयरन और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन पर जोर दिया।
डॉ. शर्मा ने महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर पंजीकरण और जांच कराने की भी सलाह दी, ताकि किसी भी संभावित जटिलता को समय रहते पहचाना जा सके। नियमित जांच और संतुलित आहार से प्रसव के दौरान होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है।
इस मौके पर चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, सुमन शर्मा, अमृता पाल, सुनील कुमार, पंकज कुमार आदि भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सत्य भगवान का सूक्ष्म रूप है , सत्याचरण करें : आचार्य संजीव रूप*

Spread the loveसाप्ताहिक सत्संग * बिल्सी , यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित यज्ञ मंत्र में …

error: Content is protected !!