Breaking News

बिल्सी: उपजिलाधिकारी प्रशासन के कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ बार एसोसिएशन का विरोध

Spread the love

बिल्सी। सोमवार को तहसील बार के सभागार में बार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 3 फरवरी और इससे पूर्व अधिवक्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उपजिलाधिकारी प्रशासन के खिलाफ तथा तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के संबंध में शासन और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। विरोध स्वरूप बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सोमवार और मंगलवार, 10 फरवरी को उपजिलाधिकारी न्यायालय में न्यायिक कार्यों से व्रत रहेंगे।
बैठक में अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह के अलावा ज्ञानसिंह त्यागी, योगेश बिसारिया, श्रीराम, हरिओम यादव, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार सिंह, बागीश माहेश्वरी, हेमेंद्र सिंह, रामनाथ शर्मा, मंजू यादव, रामप्रकाश श्रीवास्तव, गिरीश कुमार, सतीश चंद्र, सोहनपाल, वीरपाल सिंह, आशीष कुमार शर्मा, अरविंद कुमार सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …