Breaking News

नगर में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने किया कई योजनाओं का उद्घाटन

Spread the love

58.17 लाख की लागत से सड़कों, नालियों और एमआरएफ सेंटर का होगा निर्माण
बदायूं | संवाददाता
नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में विकास एवं निर्माण कार्य युद्धस्तर पर कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग सड़क, नाली निर्माण एवं एमआरएफ सेंटर के निर्माण कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया। इन सभी योजनाओं पर कुल 58 लाख 17 हजार 139 रुपये की लागत आएगी।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने वार्डवासियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। सड़क, नाली और स्वच्छता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
नगर पालिका द्वारा वार्ड संख्या-17 ऊपरपारा में गुलाब वाली गली तथा लालपुल मेन रोड पर मुन्ना गद्दी के मकान से सोहिल के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कराया जाएगा, जिसकी लागत 5 लाख 71 हजार 631 रुपये है।
वार्ड संख्या-9 जालन्धरी सराय में हामिद मेमोरी लाइब्रेरी से पप्पू महाजन के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण पर 3 लाख 80 हजार 373 रुपये खर्च होंगे।
इसके अलावा वार्ड संख्या-13 नाहर खां सराय में ओवरहेड जलाशय के पास एमआरएफ सेंटर (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर) का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर 38 लाख 7 हजार 135 रुपये की लागत आएगी। यह केंद्र नगर की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
वहीं वार्ड संख्या-27 में रंगीन मस्जिद से नूरुद्दीन होते हुए अख्तर के होटल तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य 10 लाख 58 हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी जनहित के कार्य इसी प्रकार जारी रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस मौके पर सभासद जया साहू, अख्तरी बेगम, पूर्व सभासद हबीब खां उर्फ गुडडू भाई, अली अल्बी, श्याम बाबू साहू, मुजफ्फर, यूनिस अल्वी, अनीस सिददीकी, रिजवान उर्फ बल्लू, फहीम, डॉ. नन्नू, अवर अभियंता सिविल सूर्य प्रताप, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, एसआई केशव गंगवार, लिपिक नवैद इकबाल गनी, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, गजेन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी वृद्ध आश्रम में होली पर्व पर हवन कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबिल्सी वृद्ध आश्रम में होली पर्व पर हवन कार्यक्रम आयोजित ऋषि आश्रम शुभ …

error: Content is protected !!