Breaking News

नवनियुक्त विद्युत अवर अभियंता ने उपखंड केंद्र पर लगवाए नए विद्युत उपकरण

Spread the love

त्योहारों पर निर्बाध आपूर्ति के लिए बिसौली क्षेत्र में की गई तैयारी
बिसौली (बदायूं) | संवाददाता आई एम खान
बिसौली क्षेत्र के गांव परवेजनगर स्थित विद्युत उपखंड केंद्र पर नवनियुक्त विद्युत अवर अभियंता राहुल कुमार सिंह ने आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत सुधार कार्य कराए हैं। ईद, होली सहित अन्य प्रमुख त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को सुचारू एवं पर्याप्त विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपकेंद्र पर पुराने और खराब उपकरणों को बदलवाकर नए आर्म हॉर्न एवं ब्रीदर फ्यूम सेट स्थापित कराए गए।
विद्युत अवर अभियंता राहुल कुमार सिंह ने बताया कि इन उपकरणों के लगने से उपकेंद्र की कार्यक्षमता में सुधार होगा और फॉल्ट की संभावनाएं कम होंगी। इससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को त्योहारों के दौरान बिना रुकावट बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि यह पहल पूरी तरह जनहित में की गई है और आगे भी विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कार्य लगातार किए जाएंगे, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया

Spread the loveइस्लामनगर। नगर पंचायत इस्लामनगर में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी बुधवार को पारिवारिक …

error: Content is protected !!