Breaking News

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बाबा इंटरनेशनल में बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजॉल

Spread the love

PG से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को दी गई दवा, स्वास्थ्य व स्वच्छता पर किया गया जागरूक
बिल्सी | संवाददाता
नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार 10 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (नेशनल डीवॉर्मिंग डे) के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय में कक्षा PG से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यार्थियों को एल्बेंडाजॉल टेबलेट खिलाई गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कृमि संक्रमण की रोकथाम करना और इसके प्रति जागरूकता फैलाना रहा। कृमि संक्रमण बच्चों में एक आम स्वास्थ्य समस्या है, जो उनके पोषण और शारीरिक विकास को प्रभावित करती है। यह संक्रमण प्रायः मिट्टी में पाए जाने वाले कृमियों के माध्यम से बच्चों के शरीर में प्रवेश करता है, जिससे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी। यह भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो एक ही दिन में क्रियान्वित होने वाले सबसे बड़े स्वास्थ्य कार्यक्रमों में शामिल है। उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य देश के प्रत्येक बच्चे को कृमि मुक्त बनाना है और विद्यालय इस सरकारी पहल का पूर्ण समर्थन करता है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार करना है, ताकि वे स्वस्थ और समृद्ध जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ बच्चे ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव होते हैं, इसलिए सभी को पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और बच्चों को दवा सेवन के साथ-साथ स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …