Breaking News

कृमि मुक्ति दिवस पर छात्रों को एल्बेंडाजोल टैबलेट का वितरण

Spread the love

दवा सेवन की सही विधि बताकर किया गया जागरूक
बिसौली | संवाददाता आई एम खान
सिद्व बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर छात्रों को एल्बेंडाजोल टैबलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को दवा के सेवन की सही विधि और इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विद्यालय के प्रभारी नीरज चौहान ने बताया कि एल्बेंडाजोल टैबलेट को चबाकर खाया जाता है और इसे खाली पेट नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दवा के सेवन से पेट में मौजूद कृमि और उनके अंडे नष्ट हो जाते हैं, जिससे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सुधार होता है।
इस दौरान सभी छात्रों को निगरानी में दवा खिलाई गई और स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा, नीरज चौहान, विपलव भारती, रामौतार मौर्य, डॉ. प्रमोद शर्मा, प्रवीण मिश्रा, विपुल प्रताप सिंह सहित अन्य शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं के वरिष्ठ नेता फखरे अहमद शोबी ने तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन से की मुलाकात

Spread the loveबदायूं। बदायूं के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फखरे अहमद शोबी ने हैदराबाद पहुँचकर तेलंगाना …

error: Content is protected !!