Breaking News

आवारा पशुओं से निजात को बजट में हो प्रभावी प्रावधान : के.बी. गुप्ता

Spread the love


बदायूं | संवाददाता
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बदायूं के जिला अध्यक्ष के.बी. गुप्ता ने कहा है कि प्रदेश सरकार लगभग सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही है। सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के चलते व्यापारियों को भयमुक्त वातावरण मिला है, जिससे व्यापार को गति मिली है।
उन्होंने कहा कि इसके बावजूद आवारा कुत्तों, बंदरों एवं छुट्टा गोवंश की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। इन पशुओं के आतंक से आमजन और व्यापारी वर्ग परेशान है। ऐसे में इस समस्या के स्थायी और प्रभावी समाधान के लिए सरकार को आगामी बजट में विशेष प्रावधान करना चाहिए।
के.बी. गुप्ता ने मांग की कि एंटी रेबीज टीकाकरण की व्यवस्था को और मजबूत किया जाए तथा छुट्टा गोवंश द्वारा घायल किए गए लोगों के उपचार के लिए अलग से बजट जारी कर अतिरिक्त केंद्र खोले जाएं। इससे पीड़ितों को समय पर उपचार मिल सकेगा और जनहानि को रोका जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि यदि इन समस्याओं पर ठोस कदम उठाए जाते हैं तो आम नागरिकों के साथ-साथ व्यापारी वर्ग को भी बड़ी राहत मिलेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!