Breaking News

बदायूं में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को, मंदिरों व घाटों पर रहेगी भारी भीड़

Spread the love

जिला प्रशासन ने की सुरक्षा एवं व्यवस्था के कड़े इंतजाम
बदायूं | संवाददाता
जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने बताया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक परंपरा के अनुसार उपवास, पूजा-अर्चना और शोभायात्राओं का आयोजन किया जाता है। गंगा जल लाकर शिव मंदिरों में चढ़ाया जाता है, जिससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भारी भीड़ की संभावना रहती है।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिले के विभिन्न शिवालयों और घाटों पर उप जिलाधिकारी, नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारियों की तैनाती की गई है।
सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखें और शासनादेशानुसार सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पर्व के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचाव हेतु पुलिस और अधिकारियों का सहयोग करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!