Breaking News

हज-2026 के लिए टीकाकरण 11 और 12 फरवरी को, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने दी जानकारी

Spread the love

हज यात्रियों से अपील: निर्धारित समय पर पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण कराएं
बदायूँ | संवाददाता
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवाल कुमार पाठक ने जानकारी दी है कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई द्वारा हज यात्रियों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम शीघ्र कराए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।
इसके तहत जनपद बदायूँ के सभी हज यात्रियों को सूचित किया गया है कि जिला महिला चिकित्सालय, बदायूँ स्थित अचल केंद्र पर हज यात्रियों का आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण निम्नलिखित तिथियों पर किया जाएगा:
11 फरवरी 2026
12 फरवरी 2026
समय: प्रातः 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक
प्रवाल कुमार पाठक ने सभी हज यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, स्थान और समय पर पहुंचकर टीकाकरण अवश्य कराएं। साथ ही उन्होंने तीर्थयात्रियों से अनुरोध किया है कि अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज जरूर लाएं:
आधार कार्ड
पासपोर्ट
पासपोर्ट साइज फोटो
हज आवेदन-पत्र
कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्ड/पासपोर्ट की छायाप्रति
उन्होंने बताया कि सभी हज यात्रियों के लिए यह स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण अनिवार्य है, ताकि हज-2026 की यात्रा सुरक्षित और सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व श्रद्धा पूर्वक भक्ति भाव के साथ मनाया गया.

Spread the love84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व …

error: Content is protected !!