Breaking News

बदायूँ: रामगंगा बेलाडांडी से दातागंज पुल मार्ग पर भारी वाहनों पर दो महीने का प्रतिबंध, निर्माण कार्य के कारण लगाया बैरियर

Spread the love


बदायूँ | संवाददाता
जनपद बदायूँ के पुवांया–तिलहर–दातागंज–बदायूँ मार्ग (राज्यमार्ग-126) पर रामगंगा बेलाडांडी पुल से दातागंज तक पुलों और पुलियों के नव-निर्माण का काम शुरू हो गया है। इस कारण भारी वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया गया है।
कार्यालय अधिशासी अभियंता प्रान्तीय खण्ड, लो०नि०वि०, बदायूँ ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में बताया कि इस मार्ग पर टू लेन विद पेव्ड शोल्डर चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का काम शासनादेश संख्या-489/2025/1/1164968/2025/23-11099(099)/295/2025 दिनांक 05.12.2025 के तहत स्वीकृत हुआ है। निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों के लिए असुविधा उत्पन्न हो रही है।
इस दौरान भारी वाहनों को डायवर्ट/वर्जित करने के लिए दातागंज में बरेली तिराहा और रामगंगा पुल के आगे नवादा तिराहा पर बैरियर लगाए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार पुलों और पुलियों के निर्माण में लगभग दो महीने का समय लगेगा।
अधिशासी अभियंता ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए ताकि निर्माण कार्य सुचारू और सुरक्षित रूप से पूरा हो सके।
सड़क मार्ग पर यात्रा करने वाले नागरिकों और वाहनों से प्रशासन ने अपील की है कि निर्देशित डायवर्ट मार्ग का पालन करें और निर्माण कार्य के दौरान सावधानी बरतें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!