Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत की आंख का सफल ऑपरेशन

Spread the love

बदायूं | वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत की आंख का ऑपरेशन गांधी नेत्र चिकित्सालय, बदायूं में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह सर्जरी वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. अरविंद तिवारी (MBBS, MS) द्वारा की गई।
डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। परिजनों और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली। हामिद अली खान राजपूत ने बताया कि यह सफलता आप सभी की दुआओं और शुभकामनाओं का परिणाम है।
ऑपरेशन के बाद उन्होंने बदायूं सहित समस्त पत्रकार साथियों, शुभचिंतकों, अस्पताल पहुंचकर हालचाल लेने वालों, फोन पर कुशलक्षेम पूछने वालों तथा दिल से दुआ करने वाले सभी लोगों का भावुक होकर तहेदिल से धन्यवाद और शुक्रिया अदा किया।
उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में मिला आप सभी का स्नेह, सहयोग और दुआएं उनके लिए बड़ा सहारा और हौसला बनीं।
राजपूत ने विशेष रूप से ASF Group Health Care, अलीगढ़ का भी दिल से आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शुक्र, शनि और नेपच्यून की युति से दो रातों में बनेगा खास दृश्य

Spread the love7 और 8 मार्च को आकाश में दिखेगा दुर्लभ खगोलीय नजारा संवाददाता : …

error: Content is protected !!