Breaking News

बजट 2026-27: यूपी की जीएसडीपी 30.25 लाख करोड़, प्रति व्यक्ति आय में दोगुनी वृद्धि

Spread the love

लखनऊ | वित्तीय वर्ष 2026-2027 के बजट भाषण में माननीय वित्त मंत्री ने प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार के पिछले और वर्तमान कार्यकाल में कानून व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के कौशल संवर्धन, किसानों की खुशहाली और गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
वित्त मंत्री ने बताया कि वर्ष 2024-25 के त्वरित अनुमानों के अनुसार प्रदेश की जीएसडीपी 30.25 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है, जो गत वर्ष की तुलना में 13.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।
प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 1,09,844 रुपये आकलित की गई है, जो वर्ष 2016-17 में 54,564 रुपये की तुलना में दोगुनी से अधिक है। वर्ष 2025-26 में प्रति व्यक्ति आय 1,20,000 रुपये होने का अनुमान है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 6 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से ऊपर उठाने में सफलता मिली है और बेरोजगारी दर घटकर 2.24 प्रतिशत रह गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास की इसी गति को बनाए रखते हुए प्रदेश को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!