Breaking News

बिल्सी: भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Spread the love

बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव भिलौलिया में मंगलवार की शाम भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकली, जिसमें महिलाओं ने पीताम्बर धारण कर सिर पर पीले कलश रखकर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भाग लिया।
कथा व्यास के रूप में मैनपुरी से पधारी साध्वी शिवांगी माधव ने प्रथम दिवस भागवत महापुराण का महत्व बताते हुए कहा कि भागवत कथा श्रवण से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है। उन्होंने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
आयोजकों के अनुसार कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तथा रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर ओमप्रकाश यादव, प्रेमपाल सिंह यादव, वीरेश सिंह यादव, भुवनेश यादव, गोपाल सिसौदिया, मुन्ना बाबू शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …