Breaking News

बिल्सी: प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर में शिव परिवार की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

Spread the love

बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर में बुधवार को जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के बाद भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश एवं कार्तिकेय की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुई।
प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला जारी रहा। विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और जलाभिषेक के बीच मूर्तियों की स्थापना कराई। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। अनुष्ठान के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
आयोजकों ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में युवाओं ने सक्रिय सहयोग किया। सुरक्षा और साफ-सफाई की भी समुचित व्यवस्था रही, और कई लोगों ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अचानक पेड़ गिरने से बाल-बाल बचा दुकानदार पेड़ गिरने से पास खड़े लोगों में मची अफरा तफरी

Spread the loveबिजली के तार हुए क्षतिग्रस्त, स्कूल के छात्र महज दस कदम दूर थे …