Breaking News

बदायूँ: उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं के लिए क्षेत्राधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार सम्मानित

Spread the love

बदायूं – टाइम्स ऑफ इंडिया समूह द्वारा आयोजित Police Pride Felicitation 2026 कार्यक्रम में जनपद बदायूँ के क्षेत्राधिकारी उझानी, डॉ. देवेंद्र कुमार को उनकी उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं और बेहतरीन विवेचना कार्य के लिए “Certificate of Honour” से सम्मानित किया गया।
डॉ. देवेंद्र कुमार को यह सम्मान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों की प्रभावी विवेचना और जनसुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली के लिए प्रदान किया गया। उनके पेशेवर और निष्पक्ष कार्य ने आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत की है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रमित शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन ने भी डॉ. देवेंद्र कुमार के कार्यों की सराहना की और उन्हें पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत बताया। यह सम्मान उनके समर्पण, साहस और उत्कृष्ट सेवा का प्रतीक है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गन्ना आपूर्ति नहीं हुई तो 6 मार्च से बंद हो जाएगी शेखूपुर चीनी मिल

Spread the loveबदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के प्रधान प्रबंधक …

error: Content is protected !!