Breaking News

बिल्सी: विकास खंड अम्बियापुर में विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

Spread the love

बिल्सी: विकास खंड अम्बियापुर में विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
नीति आयोग के संपूर्णता अभियान के अंतर्गत विकास खंड अम्बियापुर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री शोधार्थी आशीष वर्मा ने किया।
इस अवसर पर छात्राओं को विज्ञान के महत्व और इसके दैनिक जीवन में उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। आशीष वर्मा ने कहा कि विज्ञान केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता से भी जुड़ा है। उन्होंने छात्राओं को वैज्ञानिक सोच अपनाने और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में किशोरियों के शारीरिक विकास के लिए संतुलित आहार और सही पोषण के महत्व पर चर्चा की गई। साथ ही बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता और अलग शौचालय के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। सुरक्षित पेयजल के वैज्ञानिक तरीकों का प्रदर्शन कर पानी को शुद्ध और सुरक्षित रखने की जानकारी भी दी गई।
इस कार्यक्रम में सृष्टि सिंह (कोऑर्डिनेटर बीआरसी), स्कूल के शिक्षक, छात्राएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा बीआरसी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने किशोरियों के सशक्तिकरण का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास का श्रेष्ठ साधन हैं : आचार्य संजीव रूप*

Spread the loveप्रतियोगिताएं * प्रथम दिवस हुई अभिनय व नृत्य प्रतियोगिता बिल्सी , तहसील क्षेत्र …

error: Content is protected !!