बिल्सी तहसील में बार एसोसिएशन ने बुधवार को एसडीएम प्रशासन के विरोध में चल रहे न्यायिक कार्य बहिष्कार को तीन दिन और बढ़ा दिया। इस संबंध में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह और महासचिव ज्ञान सिंह त्यागी ने संयुक्त रूप से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है, तो उसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। पदाधिकारियों ने बताया कि अधिवक्ताओं की मांगों के बारे में प्रशासन को पहले भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि जब तक अधिवक्ताओं की मांगें पूरी नहीं होतीं और व्यवहार में सुधार नहीं आता, तब तक एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार जारी रहेगा। महासचिव ज्ञान सिंह त्यागी ने कहा कि यह आंदोलन अधिवक्ताओं की एकजुटता का प्रतीक है और इसे शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अखिलेश सक्सेना, वीरपाल सिंह, सलीम मिया, योगेश विसारिया, रामनाथ शर्मा, सतेंद्र पाल सिंह, प्रमोद गोस्वामी सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat