Breaking News

बदायूं के शायर शम्स मुजाहिदी की नातिया शायरी का प्रसारण कल आकाशवाणी रामपुर से

Spread the love


बदायूं। जिले के जाने-माने शायर मु० शमसुद्दीन शम्स उर्फ़ “शम्स मुजाहिदी” की नातिया शायरी की रिकॉर्डिंग सोमवार, 9 फरवरी को रामपुर के आकाशवाणी केंद्र पर हुई थी। अब उनकी शायरी का प्रसारण शेअरी नशिस्त कार्यक्रम के तहत शुक्रवार, 13 फरवरी को सुबह 9.30 बजे आकाशवाणी रामपुर से किया जाएगा।
शम्स मुजाहिदी अपनी बेबाक शायरी, पत्रकारिता और समाजसेवी कार्यों के लिए प्रसिद्ध हैं। वे वर्तमान में उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव एवं पदेन जेल विजिटर भी हैं। शम्स मुजाहिदी ने जनपद के अलावा अन्य जिलों में भी अपने कलाम पेश किए हैं और समाज में फैली विसंगतियों तथा आम जनमानस की पीड़ा को अपनी रचनाओं के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने का काम किया है।
उनकी गजलों का प्रसारण आकाशवाणी रामपुर से इससे पहले 21 सितंबर को भी हो चुका है। इस अवसर पर शम्स मुजाहिदी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने उस्ताद, वरिष्ठ शायर डॉ. मुजाहिद नाज़ बदायूंनी को दिया।
इस उपलब्धि पर अनेक शायर, कवि और समाजसेवियों ने उन्हें बधाई दी। इनमें उस्ताद शायर सुरेंद्र कुमार नाज़, आज़म फरशोरी, सादिक अलापुरी, राजवीर सिंह तरंग, उज्ज्वल वशिष्ठ, इकबाल मुजाहिदी, नेत्रपाल सिंह शैलानी, पूर्व प्रधानाचार्य खिज़र अहमद, पूर्व प्रधानाचार्य सी.पी. सिंह, डॉ. संजीव शाक्य, इंतज़ार हुसैन, प्रधानाचार्य अब्दुल सुबूर खान और प्रधानाचार्य आदेश यादव शामिल रहे।
यह प्रसारण श्रोताओं के लिए शम्स मुजाहिदी की नातिया शायरी का सुनहरा अवसर साबित होगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गन्ना आपूर्ति नहीं हुई तो 6 मार्च से बंद हो जाएगी शेखूपुर चीनी मिल

Spread the loveबदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के प्रधान प्रबंधक …

error: Content is protected !!