Breaking News

बिसौली में राष्ट्रीय लोकदल ने मनाई पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की 84वीं जयंती

Spread the love

बिसौली। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मुकेश चौधरी के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की 84वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
जिलाध्यक्ष मुकेश चौधरी ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के कदमों पर चलते हुए किसान, मजदूर और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि देशहित में किए गए उनके कार्य हमेशा याद किए जाएंगे और समाज में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
इस कार्यक्रम में ऋषभ चौधरी, गौरव चौधरी, बॉबी सिंह, हरज्ञान सिंह, नरेश पाल सिंह, राकेश हिरदेश, अनुज, प्रवीण सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे और जयंती समारोह को सफल बनाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!