Breaking News

कादरचौक में ट्रांसफार्मर में बार-बार लग रही आग, बिजली आपूर्ति ठप

Spread the love

ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल समाधान की मांग की
कादरचौक (बदायूँ)। कस्बा कादरचौक के मुख्य चौराहे पर स्थापित ट्रांसफार्मर में क्षमता संबंधी समस्या के चलते बार-बार खराबी आ रही है और उसमें आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण बार-बार जल रहा है, जिससे लंबे समय तक बिजली गुल रहती है। गर्मी और अन्य दैनिक कार्यों में बाधा के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारी फोन नहीं उठा रहे हैं और समस्या के समाधान में उदासीनता बरती जा रही है।
ग्रामीणों ने विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलवाया जाए या उसकी क्षमता बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या न हो।
— बदायूँ, अमर प्रभात प्रतिनिधि: शिव प्रताप सिंह, संवाददाता कादरचौक


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!