Breaking News

मूसेपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक, यूजीसी रेगुलेशन-2026 पर जताया विरोध

Spread the love

बिल्सी (बदायूँ)। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अवध प्रांत, उत्तर प्रदेश की जनपद बदायूँ इकाई की बैठक तहसील बिल्सी के ब्लॉक अम्बियापुर स्थित गांव मूसेपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा ने की, जबकि संचालन ब्लॉक अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने किया।
बैठक की शुरुआत स्वस्तिवाचन, देवी-देवताओं एवं भगवान परशुराम के आवाहन तथा पंचोपचार पूजन से हुई। इस दौरान भगवान परशुराम चालीसा और परिषद के सात सूत्रीय संकल्प का वाचन भी किया गया।
अपने संबोधन में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि और अन्याय बढ़ता है, तब ईश्वर अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने शिक्षा प्राप्त करने, आजीविका के साधन विकसित करने और अपने अधिकारों के संरक्षण के लिए संगठित रहने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए “यूजीसी प्रमोशन ऑफ इक्विटी रेग्युलेशन इन हायर एजुकेशन-2026” पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह समानता के अधिकार के प्रतिकूल है और इसे वापस लिया जाना चाहिए।
तहसील बिल्सी अध्यक्ष सोनू शर्मा ने कहा कि किसी भी जाति या धर्म को कुछ व्यक्तियों के कृत्यों के आधार पर नहीं आंका जाना चाहिए। उन्होंने भ्रष्ट आचरण पर रोक लगाने की मांग की।
ब्लॉक अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को परिषद से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक में शेष चन्द्र शर्मा, धर्मेंद्र पाल शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, प्रवेश कुमार उपाध्याय, अनमोल भारद्वाज, राजेन्द्र पाल शर्मा, कौशल राजौरिया, रामदत्त शर्मा, विनय भारद्वाज, रिंकू शर्मा, लवलेश कुमार शर्मा, सोनू पाठक, रामसरन शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, श्याम शर्मा, जतिन शर्मा, सुबोध शर्मा, रामहरि शर्मा, अमरीश शर्मा, पवन शर्मा, सचिन शर्मा, अंकित शर्मा, रचित शर्मा, रोमन शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने यूजीसी रेगुलेशन-2026 को वापस लेने की मांग दोहराई।
— राम अवतार मिश्रा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष
— सोनू शर्मा, अध्यक्ष, तहसील बिल्सी
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अवध प्रांत, उत्तर प्रदेश, जनपद बदायूँ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 43 पुलिसकर्मियों के तबादले

Spread the love बदायूं। जनहित में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से …

error: Content is protected !!