Breaking News

फोन-पे व पेटीएम के माध्यम से दुकानदारों और राहगीरों के साथ ठगी करने का खुलासा

Spread the love

मुजरिया पुलिस ने फर्जी ट्रांजेक्शन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार

बदायूं। दिनांक 12.02.2026 को वादी सत्येन्द्र पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम अलीगंज थाना मुजरिया ने थाना मुजरिया पर लिखित तहरीर दी कि उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए 220 रुपये की फर्जी ट्रांजेक्शन की गई। इस शिकायत के आधार पर मु0अ0सं0 15/2026, धारा 318(4) बीएनएस व 66(डी) आईटी एक्ट के तहत मामले दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 13.02.2026 को थाना मुजरिया पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त हैं—
कौशल पुत्र विनय कुमार सिंह, निवासी ग्राम बांस बरौलिया, थाना बिल्सी
हर्ष उर्फ छोटू पुत्र मनोज महाश्वेरी, निवासी ग्राम बांस बरौलिया, थाना बिल्सी
साथ ही आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद हुए—
VIVO कम्पनी, मॉडल Y-285, रंग महरुम
REALME कम्पनी, मॉडल 5S, रंग बैंगनी
बरामद मोबाइल की जांच में फोन-पे और पेटीएम की फर्जी एप मिली, जिसमें दिनांक 12.02.2026 को सात पेड ट्रांजेक्शन किए गए थे। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अपने साथियों—रंजीत पुत्र धीरपाल, आयुष पुत्र पिंकी तोमर, अभिषेक पुत्र जगमोहन और शालू पुत्र अभिषेक—के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों पर दुकानदारों और राहगीरों को ठगी के जरिए निशाना बनाते थे।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जाएगा और उनके अन्य सहयोगियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …