Breaking News

बदायूं पुलिस ने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कछला गंगा घाट और कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण

Spread the love

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता बढ़ाई
बदायूं। महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजेन्द्र द्विवेदी ने क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ. देवेन्द्र कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक उझानी प्रवीण कुमार के साथ कछला गंगा घाट और कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। महिला श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी में लगे कर्मियों को श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन, भीड़ नियंत्रण और कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी कठिनाई से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
साथ ही वाहनों के आवागमन हेतु रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। सभी अधिकारी और कर्मचारी सतर्क रहते हुए सुरक्षा और सुविधा दोनों को प्रभावी बनाए रखने के लिए तैनात रहेंगे।
इस पहल से श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में महाशिवरात्रि पर्व मनाने की सुविधा मिलेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!