Breaking News

कादरचौक पुलिस ने पकड़ा वांछित अपराधी, न्यायालय में पेश

Spread the love

एसएसपी बदायूं के निर्देश पर गिरफ्तारी अभियान में सफलता
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को थाना कादरचौक पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
मु0अ0सं0 19/26 के तहत चल रहे मामले में आरोपी अरजीत उर्फ टिप्पी पुत्र राम सिंह निवासी भूड़ा भदरौल को 64(1)/115(2)/351(3) बीएनएस व 3/4 पाक्सो अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!