Breaking News

विशेष पुनरीक्षण-2026: 18-20 आयु वर्ग के युवाओं व पात्र महिलाओं के पंजीकरण पर जोर

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग के युवा तथा पात्र महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपायुक्त (NRLM), जिला विद्यालय निरीक्षक, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित है। 06 जनवरी 2026 को आलेख्य मतदाता सूची प्रकाशित की जा चुकी है तथा दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 06 जनवरी से 06 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है।
उन्होंने निर्देश दिए कि 18-20 आयु वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं का अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। स्कूलों और कॉलेजों में गठित ईएलसी (Electoral Literacy Club) को सक्रिय करते हुए छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया जाए। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नामित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में विशेष अभियान चलाकर पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण कराएं।
माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि महाविद्यालयों, मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों सहित सभी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से जागरूक किया जाए। पात्र छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पोर्टल www.voters.eci.gov.in�, ECINET मोबाइल ऐप या बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से ऑफलाइन फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं।
इसके अलावा आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह सखियों के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की पात्र महिलाओं का चिन्हांकन कर फॉर्म-6 भरवाने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक समूह सखी को कम से कम एक पात्र महिला का पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया गया। चिकित्सा विभाग की आशा एवं एएनएम तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सहयोग से नवविवाहित, गर्भवती, धात्री माताओं व किशोरियों का भी शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वैभव शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“बरौलिया में खुला हाईवे का सबसे बड़ा पेट्रोल पंप, मालिक की मुस्कान के साथ किसानों और यात्रियों को मिली राहत!”

Spread the loveबरौलिया (बिल्सी)। संवाददाता: गोविंद देवल तहसील क्षेत्र के वजीरगंज मार्ग पर रविवार को …

error: Content is protected !!