Breaking News

महाशिवरात्रि से पहले कछला घाट की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को महाशिवरात्रि के दृष्टिगत कछला घाट पर की गई तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि पर्व के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ग्राम पंचायत बुर्रा फरीदपुर स्थित शिवालय का भी जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं और सतत निगरानी रखी जाए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया

Spread the loveइस्लामनगर। नगर पंचायत इस्लामनगर में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी बुधवार को पारिवारिक …

error: Content is protected !!