![]()
संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर शहर के प्रमुख परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज और कैप्टन गजराज सिंह इंटर कॉलेज वुटला में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों में बैठने, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जाएं ताकि छात्रों को परीक्षा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Check Also
शांति सिंह बनीं समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव
Spread the loveआसफपुर। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बरेली निवासी …
Budaun Amarprabhat