Breaking News

बिसौली कोतवाली का एसपी ग्रामीण ने किया औचक निरीक्षण, कमियों सुधारने के दिए निर्देश

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिसौली। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. हृदेश कठेरिया ने शनिवार को कोतवाली बिसौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, भोजनालय, थाने की साफ-सफाई और बंदीगृह की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
एसपी ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों के साथ पुलिस का व्यवहार मधुर और संवेदनशील होना चाहिए। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की शिकायतों का समय पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश भी दिए।
कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर को पुलिस गश्त मजबूत करने, आमजन के साथ समन्वय स्थापित करने और अन्य आवश्यक निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया। एसपी ने पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर, क्राइम इंस्पेक्टर सहसंर वीर सिंह और एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में शिशु वाटिका का हुआ अवलोकन

Spread the loveसरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शिशु वाटिका का अवलोकन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण …

error: Content is protected !!