Breaking News

मस्जिद बिलाल में रमजान 2026-27 का मरकजी कैलेंडर जारी, 19 या 20 फरवरी से हो सकता है पहला रोजा

Spread the love

बिसौली | संवाददाता आई एम खान

बिसौली में मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा की ओर से रमजान की तैयारियों के बीच मस्जिद बिलाल में वर्ष 2026-27 का मरकजी कैलेंडर एवं सहरी-इफ्तार की समय सारणी जारी की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के उलेमा और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना इफ्तेखार हुसैन अशरफी ने कैलेंडर का विमोचन करते हुए बताया कि चांद दिखने पर रमजान का आगाज 19 या 20 फरवरी से हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि 18 फरवरी को चांद नजर आने की शरई गवाही मिल जाती है तो उसी रात नमाज-ए-तरावीह शुरू हो जाएगी और 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा। अन्यथा 20 फरवरी से रोजों की शुरुआत होगी।
उन्होंने कहा कि सहरी और इफ्तार की समय सारणी स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, ताकि रोजेदारों को समय की सटीक जानकारी मिल सके। मदरसे की ओर से लोगों से अपील की गई कि रमजान के पाक महीने में इबादत, रोजा और जरूरतमंदों की मदद पर विशेष ध्यान दें।
इस अवसर पर मौलाना अफलाक रजा उवैसी, मौलाना शादाब रजा उवैसी, मौलाना अब्दुल कादिर, मदरसे के सदर इरशाद खां, हाफिज मेहरबान खां, नगर पालिका सभासद बाबू फारुकी, हाजी अब्दुल जलील, हाजी रफीक खां, हाजी मो. हुसैन, हाजी तस्लीम खां, मो. शफी, मो. इसहाक सैफी, मो. सलीम खान, सय्यद अबरार अली, पूर्व सभासद शफीक फारुकी, मो. तारिक खां, डा. अमीर उद्दीन, अमीर अहमद, शब्बीर हुसैन, मुबीन, अयाज रिजवान, मो. आरिफ, मो. कैफ, अरमान अली, रिजवान अली आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!