Breaking News

कौमी एकता व पत्रकारिता में योगदान पर आईएम खान सम्मानित

Spread the love

बिसौली | संवाददाता आई एम खान

बिसौली में जिला स्तरीय स्थाई समिति के सदस्य आईएम खान को कौमी एकता, शांति एवं सौहार्द के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया।
नगर निवासी आईएम खान को यह सम्मान मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा द्वारा आयोजित दस्तारबंदी एवं पुरस्कार समारोह में दिया गया। कार्यक्रम में मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना इफ्तेखार अशरफी ने अतिथियों के साथ उन्हें पुरस्कार प्रदान किया।
समारोह के मुख्य अतिथि मुफ्ती नाजिम एहसानी (मुरादाबाद), कारी जमशेद आलम अशरफी (मुरादाबाद), मौलाना अरकम रजा नूरी तथा शायर-ए-इस्लाम कारी जुनैद जामी (झारखंड) ने आईएम खान के सामाजिक एवं पत्रकारिता योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि समाज में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने में सकारात्मक पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
इस मौके पर हाफिज शरीफ रजा जामी, कारी अखलाक रजा उबैसी, कारी शादाब रजा उवैसी, हाफिज मजहर खान, हाफिज अब्दुल हक, कारी अब्दुल गफ्फार (मदररिस, मदरसा फैजाने रजाए मुस्तफा), कमेटी के सदर इरशाद खां, चांद मंसूरी, शफी, मो. इसहाक सैफी, अमीर अहमद, शब्बीर हुसैन, शाकिर अली सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

05 से 21 जून तक चलेगा जन जागरूकता अभियान, प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Spread the loveसेवा, संस्कार, सुशासन और सम्मान की भावना से हों कार्यक्रम, पात्रों तक पहुंचे …

error: Content is protected !!