Breaking News

बिल्सी: 15 फरवरी को निकलेगी बाबा महाकाल की शाही बारात, सायं शिव विवाह का आयोजन

Spread the love

गोविंद देवल, बिल्सी से
बिल्सी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर में 15 फरवरी को बाबा महाकाल की शाही बारात धूमधाम से निकाली जाएगी। आयोजनकर्ता श्री महाकाल बाबा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
समिति के अनुसार प्रातः 10 बजे अंबियापुर से बारात प्रस्थान कर श्री शिव शक्ति भवन मंदिर पहुंचेगी। शाही बारात में आकर्षक झांकियां, भूत-प्रेतों की झलकियां तथा बैंड-बाजों की गूंज श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर करेगी।
सायं 6 बजे मंदिर परिसर में शिव विवाह का भव्य आयोजन किया जाएगा। समिति पदाधिकारियों ने नगर एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। महाशिवरात्रि को लेकर नगर में उत्साह का माहौल बना हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राजस्व वसूली बढ़ाए, लक्ष्यों को करें प्राप्त

Spread the loveबदायूं : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी …

error: Content is protected !!