Breaking News

मन्दिरों से चोरी का पर्दाफाश, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, 32 पीतल के घंटे व 5,250 रुपये बरामद

Spread the love

बदायूं | संवाददाता गोविंद देवल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना मुजरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
15 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मुजरिया के नेतृत्व में गठित टीम ने गश्त के दौरान उझानी हाईवे के किनारे हाट मुक्स प्लांट से दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई:
बाबू हसन पुत्र मुन्नवर शाह, निवासी काशीराम कॉलोनी, कस्बा व थाना दातागंज, बदायूं
पवन शर्मा उर्फ बन्दूक पुत्र रामपाल शर्मा, निवासी ग्राम घिलोर, थाना मूसाझाग, बदायूं
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 32 छोटे-बड़े पीतल के घंटे, 5,250 रुपये नगद और एक मोटर साइकिल (UP 24 D 5982) बरामद किए। पूछताछ में अभियुक्तों ने थाना मुजरिया व थाना वजीरगंज क्षेत्र के मन्दिरों से चोरी करना स्वीकार किया।
बरामद माल
32 छोटे-बड़े पीतल के घंटे
5,250 रुपये नगद
1 मोटर साइकिल (UP 24 D 5982)
गिरफ्तार करने वाली थाना मुजरिया टीम
उ0नि0 सत्यपाल सिंह, थाना मुजरिया
हे0का0 330 अमित कुमार, थाना मुजरिया
का0 1969 रोहित पोसवाल, थाना मुजरिया
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
बाबू हसन: कई मुकदमे जैसे चोरी, आर्म्स एक्ट और बीएनएस धाराओं में पहले भी दर्ज हैं।
पवन शर्मा उर्फ बन्दूक: चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में पहले से शामिल रहा है।
पुलिस के अनुसार ये दोनों पेशेवर शातिर अपराधी हैं, जो चोरी कर माल बेचकर धन कमाते थे। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराध पर नियंत्रण रखा जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में शिशु वाटिका का हुआ अवलोकन

Spread the loveसरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शिशु वाटिका का अवलोकन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण …

error: Content is protected !!