Breaking News

संदिग्ध वाहन चेकिंग में युवक गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

Spread the love

बदायूं | संवाददाता गोविंद देवल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना उझानी पुलिस को सफलता मिली है।
शनिवार 15 फरवरी 2026 को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बरामालदेव रोड से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अर्पित शर्मा पुत्र मनोज निवासी मोहल्ला श्रीरामनगर कॉलोनी नारायणगंज, कस्बा व थाना उझानी, जनपद बदायूं के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना उझानी में मु0अ0सं0 0052/26 धारा 3/25 (1-B) ए आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई। बाद में अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
बरामद माल
एक अदद तमंचा .315 बोर (नाजायज)
एक जिंदा कारतूस .315 बोर
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त पर पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट तथा गंभीर धाराओं से संबंधित प्रकरण शामिल हैं। थाना उझानी में वर्ष 2020 से 2022 के बीच दर्ज कई मामलों में उसका नाम प्रकाश में आ चुका है।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!