Breaking News

ग्राम मुड़सान में अज्ञात चोरों ने आधा दर्जन ट्यूबवेलों के केबल काटे, किसानों में आक्रोश

Spread the love

मुजरिया | संवाददाता नेत्रपाल सैलानी

थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम मुड़सान में अज्ञात चोरों ने 14 फरवरी 2026 की रात एक ही वारदात में आधा दर्जन निजी ट्यूबवेलों के केबल काटकर पुलिस की गश्त व्यवस्था को चुनौती दे दी। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में उनके खेतों पर स्थित ट्यूबवेलों के कनेक्शन काट दिए और मौके से फरार हो गए। कुल 6 ट्यूबवेल प्रभावित हुए हैं। इस घटना से प्रभावित प्रमुख किसान हैं:
गजेंद्र सिंह (ग्राम प्रधान, मुड़सान)
अस्तम पुत्र हबीब
रुस्तम पुत्र अकबर
कन्हई पुत्र बालकिशन
ओमप्रकाश पुत्र भीकम
पीड़ित किसानों ने रविवार 15 फरवरी 2026 को थाना मुजरिया पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। किसानों का कहना है कि केबल चोरी होने से सिंचाई का काम बाधित हो गया है और खेती पर प्रतिकूल असर पड़ा है।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि गश्त बढ़ाई जाए और चोरों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया जाए। गौरतलब है कि लगभग एक माह पूर्व दर्जनभर चोरियों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता और असंतोष है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!