Breaking News

सपा में कई कद्दावर नेताओं का शामिल होना, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

Spread the love

लखनऊ | संवाददाता गोविंद देवल

लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) में राजनीतिक जोरदार बदलाव देखने को मिला है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा और पार्टी में ज्वाइनिंग कराई। इसके साथ ही अनीस अहमद खान उर्फ फूल बाबू भी सपा में शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार, नसीमुद्दीन पहले BSP सरकार में कद्दावर मंत्री रह चुके हैं, जबकि अनीस अहमद तीन बार विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा कई पूर्व विधायकों और नेता अपना दल (S) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। राजकुमार पाल ने भी सपा का सदस्यता पत्र लिया।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, यह शामिल होना आगामी चुनावों में पार्टी की स्थिति को और मजबूत करने की दिशा में लिया गया रणनीतिक कदम है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फिटनेस नहीं कराई तो 68 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित

Spread the loveबदायूं। उत्तर प्रदेश शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर 11 से 25 अगस्त …