Breaking News

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब, शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज

Spread the love

लखीमपुर खीरी | संवाददाता गोविंद देवल

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लखीमपुर खीरी में छोटे-छोटे और बड़े शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। शहर के प्रमुख शिवालय—छोटी काशी गोला, गोकर्णनाथ, भुईफोरवा नाथ, लिलौटीनाथ, देवकली और टेढ़ेनाथ—सहित जिले भर के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही।
मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर यातायात का डायवर्जन किया गया है ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू बनी रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग समेत अन्य अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
सभी प्रमुख मंदिरों पर स्थानीय पुलिस बल तैनात है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस और प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि भक्तों को सुरक्षित वातावरण में भोले बाबा के दर्शन और अभिषेक करने का अवसर मिले।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …