Breaking News

महाशिवरात्रि पर संगम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था

Spread the love

प्रयागराज | संवाददाता गोविंद देवल

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर तीर्थराज प्रयागराज के संगम तट पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए भक्त पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के बीच पवित्र स्नान कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। कई भक्तों ने स्नान के पश्चात दान-पुण्य का भी कार्य किया।
प्रशासन ने महाशिवरात्रि के मद्देनजर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए हैं। घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल और एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
श्रद्धालुओं का मानना है कि इस पावन दिन संगम में स्नान करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!