Breaking News

महाशिवरात्रि पर हाईवे हादसा, युवक की सड़क हादसे में मौत

Spread the love

बिल्सी | संवाददाता गोविंद देवल

बिल्सी के शाहबाद-कछला हाईवे पर महाशिवरात्रि की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ग्राम रफीनगर के पास अज्ञात वाहन ने कछला गंगा घाट से जल भरकर लौट रहे 30 वर्षीय युवक रवि भारद्वाज पुत्र धर्मपाल भारद्वाज को टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, रवि अपने मित्र सचिन शर्मा और नारायण के साथ जल भरने गए थे। लौटते समय सचिन और नारायण कुछ आगे निकल गए, जबकि रवि पीछे रह गया। जैसे ही वह हाईवे पर रफीनगर के पास पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
घायल रवि को राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल बिल्सी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रवि को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जांच में अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी राधा, पुत्री वैष्णवी और पुत्र कालपी का रो-रोकर बुरा हाल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!