Breaking News

महाशिवरात्रि पर निकाली गई भगवान महाकाल की भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

Spread the love

बिल्सी | संवाददाता गोविंद देवल

बिल्सी नगर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर रविवार को भगवान महाकाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक हरीश शाक्य ने अंबियापुर चौराहे पर विधिवत पूजा-अर्चना कर किया।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शिव मंदिर पर समाप्त हुई। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान महाकाल का स्वागत किया। शोभायात्रा में लगी आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। विशेष रूप से भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों को दर्शाती झांकियां दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं।
नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा देखने पहुंचे। महाकाल बाबा सेवा समिति के अनुभव वार्ष्णेय ने बताया कि इस वर्ष भी युवाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाल मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा और पूरे आयोजन पर निगरानी रखी गई। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष पति ओमप्रकाश सागर, दीपक चौहान, चारु वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, मनोज कुमार जैन, रितिक गुप्ता, मोनू गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!