Breaking News

सम्राट अशोक चौक पर बंदरों के हमले में उल्लू घायल, वन विभाग ने बचाया

Spread the love

बिल्सी | संवाददाता गोविंद देवल

बिल्सी नगर के सम्राट अशोक चौक अंबियापुर के निकट रविवार सुबह अफरा-तफरी मच गई, जब बंदरों के एक झुंड ने एक उल्लू पर अचानक हमला कर दिया। हमले के दौरान उल्लू सड़क किनारे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उल्लू चौक पर बैठा था, तभी बंदरों का झुंड पहुंचा और उस पर झपट्टा मार दिया। आसपास मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए बंदरों को वहां से भगाया और घायल उल्लू को उनके चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान चौक पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ भी जुट गई।
घटना की जानकारी तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेने के बाद वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने घायल उल्लू को अपने संरक्षण में लिया और प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत में सुधार किया।
अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों की सतर्कता और सहयोग से उल्लू की जान बचाई जा सकी। अब उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दलित बस्ती का रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने समाधान दिवस में लगाई न्याय की गुहार

Spread the loveडीएनटी महासभा के पदाधिकारियों ने एसडीएम से मिलकर की कार्रवाई की मांग, आवागमन …

error: Content is protected !!