Breaking News

शिव तेरस पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य मेलों में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष

Spread the love

संवाददाता नेत्रपाल सैलानी
मुजरिया। मुजरिया थाना क्षेत्र में रविवार व सोमवार को शिव तेरस के पावन अवसर पर क्षेत्र के मुजरिया, वितरोई, सिकंदराबाद, कोलहाई और परमू स्थित शिव मंदिरों पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। वहीं शिव पातालेश्वर मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। शिव तेरस के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिरों के आसपास बड़े स्तर पर मेले लगे, जिनमें दूर-दराज से आए लोगों ने भागीदारी की।
कोलहाई मेले में मिठाई, जलेबी, पकौड़ी, प्रसाद, झूले, खिलौने और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की कई दुकानें सजीं। बच्चों और महिलाओं ने मेले का भरपूर आनंद लिया। साथ ही सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।
श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की खुशहाली और परिवार की समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान भाजपा नेता डॉ. वीरेश कुमार तोमर ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मेला मंच से भाईचारे व धार्मिक सद्भाव का संदेश दिया।
मेला आयोजक डॉ. एन.पी.एस. सैलानी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!