Breaking News

बिसौली में यातायात पुलिस का अभियान, नियम तोड़ने वालों पर चालान

Spread the love

सीट बेल्ट व हेलमेट अनिवार्य, ट्रैफिक एसआई ने दी सख्त चेतावनी
संवाददाता: आईएम खान , बिसौली (बदायूं)
नगर में बुधवार को यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अलग-अलग तिराहों और चौराहों पर चेकिंग कर नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने आमजन से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है। बिना सीट बेल्ट वाहन चलाते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि हेलमेट न पहनने और अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। पुलिस ने वाहन चालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने की नसीहत दी।
अभियान के दौरान हेड कांस्टेबल सुमित पंवार, कांस्टेबल गौरव कुमार और कांस्टेबल विक्रांत कुमार भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जन्माष्टमी पर अस्थाई गौ आश्रय स्थल में श्रद्धा के साथ हुआ गौ पूजन

Spread the loveसहसवान, बदायूं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत कोल्हाई स्थित अस्थाई …