Breaking News

हाईवे पर बाइक फिसली, परीक्षा देने जा रहे दो छात्र समेत तीन घायल

Spread the love

ट्रक से बचने के प्रयास में हादसा, उपचार के बाद छात्रों ने दी परीक्षा
संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी (बदायूं)
कछला-शाहबाद हाईवे पर बुधवार सुबह मिश्रीपुर मुकईया गांव के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बचने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों समेत तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज निवासी अयान पुत्र अशफाक अपने भाई हारून तथा अरमान पुत्र इरफान को बाइक से मुजरिया चौकी स्थित कृषि इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने ले जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे वे परीक्षा केंद्र के लिए निकले थे।
मिश्रीपुर मुकईया के पास हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित होकर सड़क पर फिसल गई। अचानक हुए हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें उपचार के लिए बिल्सी के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद हारून और अरमान की हालत सामान्य बताते हुए उन्हें परीक्षा देने की अनुमति दे दी।
हादसे के बावजूद छात्रों का हौसला कायम रहा और उन्होंने समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Spread the loveबिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन …

error: Content is protected !!