Breaking News

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भक्तामर स्तोत्र का सामूहिक पाठ

Spread the love

णमोकार महामंत्र व महाआरती में उमड़ा जैन समाज
संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी (बदायूं)
नगर के मोहल्ला संख्या 8 साहबगंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सकल जैन समाज के तत्वावधान में णमोकार महामंत्र का सामूहिक पाठ, भक्तामर स्तोत्र पाठ तथा जिनेंद्र स्वामी की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
महिला मंडल की निशा जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 48 दीपकों के माध्यम से भक्तामर स्तोत्र का विशेष आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि मान्यता के अनुसार आचार्य मानतुंग को राजा भोज ने 48 ताले वाले कारागार में बंद किया था। आचार्य ने प्रतिदिन एक श्लोक की रचना कर पाठ किया, जिससे क्रमशः सभी 48 ताले खुल गए।
जैन समाज के अध्यक्ष मृंगाक कुमार जैन उर्फ टीटू जैन ने बताया कि भक्तामर स्तोत्र प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ (ऋषभदेव) की स्तुति में आचार्य मानतुंग द्वारा रचित है। इसके 48 श्लोकों को मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक जागृति का माध्यम माना जाता है।
इस अवसर पर विनोद जैन, प्रशांत जैन, इंदु जैन, गुंजन जैन, शालिनी जैन, ज्योति जैन, नीलम जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज की महिलाओं ने सहभागिता की। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक महाआरती में भाग लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!