Breaking News

बिल्सी: फाल्गुन माह में श्री बालाजी महाराज पर चोला चढ़ाने का भव्य आयोजन

Spread the love


श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और आरती कर लिया पुण्य लाभ
संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी (बदायूं)
बिल्सी नगर के तहसील रोड स्थित ओम शिव शक्ति मंदिर में मंगलवार को फाल्गुन माह के उपलक्ष्य में नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों द्वारा श्री बालाजी महाराज पर चोला चढ़ाने का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री बालाजी महाराज को गंगा जल से स्नान कराकर की गई। इसके बाद राम नाम का जप करते हुए बाबा को चोला चढ़ाया गया और चांदी के वर्क अर्पित कर उनका श्रृंगार किया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति मंगलवार को बालाजी महाराज पर चोला चढ़ाता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। इसके उपरांत आरती संपन्न की गई और उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।
इसी प्रकार, नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित संकट मोचन दरबार में भी आचार्य ललित शर्मा के मार्गदर्शन में मंहत संजय शर्मा और गुधनी खौंसारा सहित भक्तों ने बलदेव मंदिर पर बाबा पर चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। आरती संपन्न होने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
दोनों स्थलों पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ धार्मिक कृत्यों में भाग लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यज्ञ महोत्सव राष्ट्र की उन्नति का सम्पूर्ण अनुष्ठान है : बी एल वर्मा

Spread the love** *यज्ञ महोत्सव राष्ट्र की उन्नति का सम्पूर्ण अनुष्ठान है : बी एल …

error: Content is protected !!