Breaking News

बिल्सी में पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ का भव्य समापन

Spread the love

पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया पुण्य लाभ
संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी (बदायूं)
बिल्सी तहसील के ग्राम सतेती में स्थित होली चौक पर पांच दिवसीय पांच कुंडली श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ का मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। समापन अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
गांव निवासी एवं समाजसेवी शिव शर्मा ने बताया कि यज्ञ का शुभारंभ 19 फरवरी से हुआ था। पांच दिनों तक विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया और इसके साथ ही भगवान श्रीराम की कथा का भी नियमित आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ की पूर्णाहुति दी गई।
समापन के उपरांत आयोजित भंडारे में उपस्थित साधु-संतों का प्रतीक चिह्न भेंट कर तथा गले में पट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। श्रद्धालुओं ने संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं और समाज के लोगों को इसमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबा भगवानदास मंदिर के प्रधान सेवक एवं ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और शांतिपूर्ण वातावरण बना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Spread the loveबिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन …

error: Content is protected !!