Breaking News

बिल्सी: कृषि फार्म में चौकीदार का शव खून से लथपथ मिलने से सनसनी

Spread the love

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा
संवाददाता: , बिल्सी (बदायूं)
बिल्सी नगर के कछला-शाहबाद हाईवे किनारे स्थित एक कृषि फार्म में मंगलवार सुबह चौकीदार सुरेंद्र सिंह (63) का शव खून से लथपथ हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, फार्म के मालिक नरेश चन्द्र माहेश्वरी सुबह करीब सात बजे गाय का दूध लेने खेत पहुंचे। गोदाम का दरवाजा बंद देख उन्हें शक हुआ। झांककर देखने पर चौकीदार सुरेंद्र सिंह का शव जमीन पर पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही एसपीआरए हृदेश कठेरिया और क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव के पास से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मृत्यु के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण का पता चलेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
मृतक के परिजन और ग्रामीणों में कोहराम मचा हुआ है। वे चौकीदार की मौत के पीछे किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में दीक्षारंभ 2025 के समापन सत्र में समझाई छात्रों को यूनिवर्सिटी की रीति-नीति

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एवम् केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के …