Breaking News

NMMS 2026: परसिया के रामतीरथ ने हासिल की 39वीं रैंक

Spread the love

कक्षा 8 के छात्र को चार वर्षों तक मिलेगी छात्रवृत्ति
संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं। बदायूं जनपद में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा 2026 के परिणामों में कंपोजिट विद्यालय परसिया, विकास क्षेत्र आसफपुर के छात्र रामतीरथ (कक्षा–8) ने 97 अंक प्राप्त कर जनपद में 39वीं रैंक हासिल की है।
इस सफलता के साथ ही रामतीरथ को कक्षा 9 से 12 तक प्रत्येक वर्ष ₹1000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जो उनकी आगामी शिक्षा में सहायक सिद्ध होगी।
छात्र ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने मार्गदर्शक शिक्षक सुशांत सक्सेना एवं मिशन शिक्षण संवाद को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित मार्गदर्शन और सतत अभ्यास ने उन्हें यह सफलता दिलाई।
विद्यालय के समस्त अध्यापकों एवं ग्रामवासियों ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!